सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के पास फायरिंग में तीन घायल

0
सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजधानी दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के पास बीती रात फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

तकरीबन 9.45 मिनट पर दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के सामने NCUI होस्टल में गोली चली है और गोली तीन लोगों को लगी है। इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और तीनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल: TMC दफ्तर पर बमबारी और गोलीबारी, 2 की मौत, तीन घायल

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि काजल जतिन सरकार नाम का लड़का अपने दोस्त आलोक और एक महिला मित्र के साथ खड़ा था, तभी राजेंद्र नाम का एक और लड़का वहां आया और अचानक गोलियां चल गईं, गोली तीन लोगों को लगी, काजल जतिन सरकार, उसकी महिला मित्र और राजेंद्र, लेकिन गोली किसने चलाई यह अभी तक साफ़ नही हो पाया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग जारी,स्कूल बंद करने के आदेश

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक पिस्टल भी बरामद की है, यह काजल जतिन सरकार के पिता की लाइसेंसी पिस्टल है, जो सीआईएसफ में नौकरी करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुलग रहा है सहारनपुर: हिंसक झड़प में दर्जनों गाड़ियां आग के हवाले, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse