‘भारत को विश्व शक्ति बनाना मोदी सरकार का लक्ष्य’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 21वीं सदी तक भारत को विश्व शक्ति बनाना मोदी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने मंत्रालय के माध्यम से 25 लाख करोड़ रुपये के काम कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

869 करोड़ रूपये की लागत से मेरठ बुलन्दशहर खंड के चार लेन सड़क का चौड़ीकरण का शिलान्यास करने यहां आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में पैसे की नहीं बल्कि काम करने की इच्छाशक्ति की कमी है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली विकसित करना, गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों की लागत कम करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 हजार करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन रिंग रोड को 400 दिन में पूरा करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने उनको दिया है। इसके निर्माण से प्रदूषण के साथ यातायात जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में दो गुटों में टकराव के बाद लाठीचार्ज

गडकरी ने कहा कि यह देश किसानों का है और मोदी सरकार गांव किसान की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि सड़क परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन ली जाएगी तो शहरी क्षेत्र में दोगुना व ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के किले में बीजेपी की सेंध, आजादी के बाद आज पहली बार मणिपुर में बनेगी बीजेपी की सरकार

मेरठ बुलन्दशहर राजमार्ग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह रोड सीमेंट की बनेगी। गडकरी ने कहा कि जब उनके मंत्रालय ने देश में सीमेंट रोड बनाने का निर्णय लिया तब सीमेंट निर्माताओं ने सीमेंट का दाम 300 रूपये से बढ़ाकर 350 रूपये कर दिया। इसके बावजूद सरकार ने हिम्मत नहीं हारी। वर्तमान में सरकार के पास 140 रूपये प्रति बोरी की दर से खरीदा गया 285 लाख टन सीमेंट स्टोर में है।

सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए गड़करी ने कहा कि पूरे देश में दुर्घटना के स्थान चिन्हित किए गए हैं और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए 11 हजार करोड़ रूपये की योजना बनी है। जहाजरानी मंत्री ने कहा कि वे आवश्यकता पड़ने देश पर देश में ड्राइ पोर्ट भी बनवाएंगे। कोयले से यूरिया खाद निर्माण का प्रस्ताव है। ऐसा होने से यूरिया के दामों में 50 प्रतिशत की कमी आएगी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में योगी सरकार का भारी प्रशासनिक फेरबदल, 84 IAS और 54 IPS अफसरों के तबादले

गडकरी ने कहा कि देश की जनता भले ही गरीब हो, किन्तु देश में धन की कमी नहीं है, आवश्यकता योजनाबद्घ ढंग व पूरी पारदर्शिता से काम करने की है। सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में दो किलोमीटर प्रतिदिन सड़क निर्माण होते थे, वर्तमान में 22 किलोमीटर प्रतिदिन का औसत है, जिसे 42 किलोमीटर करने की योजना है।