दुल्हन का ज़ीरो फिगर देख कर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, हुई पिटाई

0
दूल्हे

जौनपुर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया. दूल्हे की इस हरकत से पलभर में ही अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. लड़के ने शादी से इनकार करने की जो वजह बताई वह हैरान करने वाली है. उसने कहा कि लड़की के रंग और वजन की वजह से वह इनकार कर रहा है. दूल्हे का कहना था कि लड़की हद से ज्यादा दुबली है इसलिए वो शादी नहीं करना चाहता.

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

कटघर गांव के सुभाष यादव के लड़के धर्मवीर की बारात चकनारायनपुर गांव में सूर्यबली यादव के घर आयी थी. इनकी लड़की अनीता की शादी थी. बारात में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब दूल्हे ने दुल्हन की शक्ल देखते ही शादी करने से साफ इंकार कर दिया. जयमाला के वक्त लड़के ने जैसे ही लड़की को देखा, वह बिखर गया और शादी से इनकार कर दिया. हालांकि वह जयमाला डाल चुका था.

इसे भी पढ़िए :  बुजुर्गों को घर देगी सरकार – जानिए क्या होंगे नियम और शर्तें

दूल्हे का फरमान सुनते ही वहा का माहौल बिगड़ गया. गुस्साए लड़की के परिजनों ने दूल्हा को पीटा और बारातियों के साथ भी हाथापाई की. इसमें दूल्हे समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में खर्च अदा करने पर मामला देर शाम तक जाकर किसी तरह शांत हुआ.

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा में भड़के केजरीवाल- मोदी जी को पैसा देते हैं अमीर लोग