आखिरकार गुड़गांव बन ही गया गुरूग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

0
गुड़गांव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुड़गांव के नए नाम को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। गुड़गांव का नाम बदल कर गुरूग्राम रखने को लेकर कई दिनो से चर्चाऐं चल रहीं थी, सोशल मीडिया पर भी इसका काफी विरोध दिख रहा है। लेकिन मंगलवार को केंद्र सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम रखने की इजाजत दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  मारा गया भारतीय जवानों का सिर काटने वाला 'लश्कर ए तैयबा' का खूंखार आतंकी, पढ़िए क्या है इसका इतिहास

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। अब गुड़गांव शहर को गुरुग्राम के नाम से जाना जाएगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी पंचकुला में राज्य स्तरीय ‘स्वर्ण जयंती समारोह समिति’ की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। संवाददाताओं से बातचीत में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब गुड़गांव शहर और जिला दोनों को ही गुरुग्राम के तौर पर जाना जाएगा। दिल्ली से सटा गुरुग्राम हरियाणा का कॉरपोरेट हब है।

इसे भी पढ़िए :  अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर हुआ हंगामा, लोगों ने पुलिस पर की जमकर पत्थरबाजी

अगली स्लाईड में पढ़िये गुरूग्राम नाम रखने के पीछे क्या है कारण।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse