महिला जज हत्याकांड में नया खुलासा, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

0
हत्याकांड

कानपुर महिला जज प्रतिभा गौतम हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए पता चला है पति मनु अभिषेक राजन ने प्रतिभा गौतम की हत्या की है। जज की हत्या के आरोप में पुलिस ने मनु अभिषेक राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला जज की गला दबाकर हत्या की गई है। पति ने पत्नी को मारने की धमकी दी थी। पति-पत्नी में बच्चे को अबॉर्ट कराने को लेकर तनाव था। इसके चलते दोनों में झगड़ा हुआ। वॉट्स एप मेसेज से इस बारे में जानकारी मिली है। अबॉर्शन न कराने को लेकर की गई हत्या- शराब का सेवन करने की बात भी पति ने कही, दोनों के बीच बच्चे के अबॉर्शन को लेकर विवाद और दोनों परिवारों में अनबन हत्या का मुख्य कारण है।

इसे भी पढ़िए :  दूल्हे की कनपटी पर तमंचा रखकर बोली प्रेमिका, 'मुझे धोखा देकर कर रहा है शादी'

9 अक्टूबर को सरकारी आवास पर प्रतिभा का शव मिला। बेहद दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या की गई थी। दोनों हाथों की नसें कटी थीं। शरीर पर कई चोट के निशान थे। जानकारी के मुताबिक, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने अपने घरवालों की मर्जी के बिना बीती 23 जनवरी को रिटायर्ड जज सुरेश चंद्र राजन के बेटे मनु अभिषेक राजन से लव मैरिज की थी। रविवार को कानपुर की ज्यूडिशियल जज प्रतिभा गौतम का शव उनके कानपुर स्थित अवास पर मिला था। इसकी सूचना उनके पति मनु अभिषेक राजन ने ही पुलिस को दी थी।

इसे भी पढ़िए :  गर्लफ्रेंड के लिए सगे भाई को मार डाला

जज प्रतिभा गौतम के पति मनु अभिषेक राजन के मुताबिक जज गौतम शनिवार को ही दिल्ली आईं थीं। दिल्ली में पति मनु अभिषेक ने उन्हें स्टेशन से रिसीव किया। इसके बाद पति के मुताबिक, दोनों में झगड़ा हुआ और जज गौतम कार से निकलकर बाहर चली गईं। इसके बाद जज गौतम का फोन स्विच ऑफ हो गया। आधी रात को ये फोन स्विच ऑन हुआ। इसके बाद वकील मनु अभिषेक और उनके पिता अलग-अलग गाड़ियों से निकलकर कानपुर पहुंचे और जज गौतम को उनके घर पर मृत पाया।

इसे भी पढ़िए :  मोहल्ला क्लीनिक को उप राज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी