इंदौर-पटना ट्रेन हादसाः अब तक 120 की मौत, 200 से ज्‍यादा घायल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

रेस्क्यू ऑपरेशन में गैस कटर का कम से कम इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि ये बहुत ज्यादा गर्मी पैदा करता है और गैस छोड़ता है जिससे घुटन हो सकती है। बचाव के काम में जुटे कानपुर स्माल आर्म्स फैक्ट्री के एक अधिकारी पंचरतन सिंह ने बताया कि हमें निर्देश दिया गया है कि गैस कटर्स का कम से कम इस्तेमाल किया जाए क्योंकि इससे धातु पिघलती है और गर्म गैस पैदा होती है जिससे घुटन होती है।

इसे भी पढ़िए :  रामनवमी का पोस्टर फाड़ने पर दो समुदायों में हिंसा, उपद्रवियों ने किया पथराव, दुकानों में लगाई आग

हादसे में जिंदा बचे आदिल अहमद ने बताया कि हादसे के वक्त तड़के 3 बजे के करीब ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी, जिस वजह से 4 बोगियां एक के ऊपर एक करके चढ़ गईं। उनके मुताबिक बचावकर्मी हादसे के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचें क्योंकि ग्रामीण इलाके की सड़कें खराब थी।

इसे भी पढ़िए :  योगी ने सत्ता में आते ही दिखाए तेवर, प्रशासन सख्त... जौनपुर में बंद हुआ पहला बूचड़खाना
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse