ओडिशा: जापानी इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या 39 हुई

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जबकि राज्य सरकार ने टीकाकरण करने से इंकार कर दिया है।

परिवार और स्वास्थ्य कल्याण विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बीमारी के कारण अभी तक कम से कम 39 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें बताया गया कि प्रभावित जिले में और चिकित्सकों को भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक महिला की मौत

भले ही बीमारी महामारी प्रकृति की है और सभी बच्चों की मौत 30 दिनों के अंदर हुई है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतनु एस. नायक ने कहा कि ‘‘केंद्र के निर्देश के मुताबिक अभी हम टीकाकरण नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़िए :  J&K: झुग्गियों में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

उसने स्पष्ट किया है कि प्रभावित और अप्रभावित इलाकों में अभी टीकाकरण शुरू नहीं किया जा सकता।’’

अगली स्लाइड में पढि़ए, क्या है जापानी इन्सेफेलाइटिस

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 3 बच्चों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse