आखिरकार जयललिता का सपना हुआ पुरा, गंगा घाट पर लगी तमिल संत की मूर्ति

0
उत्तराखडं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को तमिलनाडु को दिया एक बहुत खास तोहफा। उन्होंने हरिद्वार में दक्षिण भारत के महान संत, कवि और समाज सुधारक तिरूवल्लूवर की प्रतिमा का अनावरण किया। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की इच्छा थी कि संत तिरूवल्लूवर की प्रतिमा हरिद्वार में गंगा किनारे स्थापित हो लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। आखिरकार मंगलवार को उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।

इसे भी पढ़िए :  ओडिशा: एक और दाना माझी, अपनी बेटी का शव लेकर 15 किलोमीटर तक भटकता रहा लाचार पिता

दरअसल, अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने मांग की थी कि गंगा किनारे संत तिरूवल्लूवर की प्रतिमा लगाने में जो रूकावट आ रही है उसे दूर करने में प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता को ICU से स्पेशल रूम में किया गया शिफ्ट, जल्द लौटेंगी घर

डीएमके नेता स्टालिन से लेकर डीएमडीके नेता विजयकांत तक तमिल राजनीति के कई बड़े नामों ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को सोशल मीडिया पर इसके लिए बधाई दी।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  चुनाव नतीजों से पहले बड़े विवाद में फंसे हरीश रावत, बाढ़ राहत कोष से कोहली को दिए 47 लाख रुपये