पार्टी कार्यकर्ताओं को खल रही ‘अम्मा’ की गैरमौजूदगी, एक ने की खुदखुशी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जयललिता के लिए उनके समर्थकों का प्रेम किसी से नहीं छुपा है। उनकी तबीयत का सुनकर समर्थकों में निराशा छाई हुई है। एक 70 वर्षीय समर्थक ने उनकी बीमारी से निराश होकर अत्महत्या कर ली है। वेलयप्पन तिरुपुर जिले में अन्नाद्रमुक का पूर्व नगर सचिव था। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को जयललिता के चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही वेलयप्पन अवसाद में रहने लगा था। वह जया के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में आ रही खबरों से बेहद तनावग्रस्त हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  पद से हटाये जाने के बाद अरूणाचल प्रदेश के पूर्व CM ने की आत्महत्या

‘अम्मा’ को इस साल हुए चुनावों के बाद दूसरा कार्यकाल मिला है। बीते तीन हफ्तों से उनका चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुखार और डिहायड्रेशन की शिकायत के बाद 22 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बीमारी से निराश होकर एक आदमी ने आत्महत्या कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  ‘पैरों में गिरने के बाद भी नहीं माने LG’- केजरीवाल

अपोलो अस्पताल की ओर से जारी कई हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि सीएम के फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। बीते मंगलवार को जयललिता के सभी विभाग उनके करीबी और राज्य के वित्त मंत्री ओ पनीरसेल्वम को सौंप दिए गए। इसके बाद से पनीरसेल्वम समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश को शिवपाल का झटका: कौमी एकता दल का सपा में विलय, साइकिल पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse