नीतीश मुर्ख नहीं जो BJP में जाएंगे: लालू

0
लालू
फाइल फोटो।

नोटबंदी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी का समर्थन करने पर कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी को लेकर नीतीश नरम पड़ते जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि वह महागठबंधन को छोड़कर बीजेपी के साथ हो सकते हैं। लेकिन इन सारी अटकलों पर आरजेडी प्रमुख लालू ने विराम लगा दिया। लालू ने इन सब कयासों से बेमतलब करार दिया और महागठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश मुर्ख होंगे अगर वह बीजेपी में जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नैशनल कॉन्फ्रेंस ने आर्टिकल 35(A) पर कहा पाकिस्तान ना दें दखल

लालू प्रसाद यादव ने न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में इस प्रकार के तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। सरकार अपने 5 साल पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘महागठबंधन में कोई दरार नहीं है। नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर पीएम मोदी का समर्थन किया है, क्योंकि वह जनता की तकलीफों के साथ हैं। सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  BJP में बगावत, MCD चुनाव से पहले 81 नेताओं को पार्टी से किया बर्खास्त

जब उनसे पूछा गया है कि क्या बीजेपी को लेकर नीतीश कुमार नरम पड़ गए हैं, तो आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश ऐसा नहीं करेंगे। लालू ने कहा कि वह खुद भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे कि उनकी सरकार को किसी प्रकार का खतरा हो। उन्होंने कहा, ‘क्या हम उसी पेड़ को काटेंगे जिस पेड़ पर बैठे हैं? यह कहना गलत है कि नीतीश कुमार बीजेपी की तरफ जा रहे हैं। बीजेपी वाले नाटक करते रह जाएंगे।’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल