दिल्ली में हैवानियत! लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बीच सड़क पर फेंका

0
मर्डर
प्रतिकात्मक इमेज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर लाश के टुकड़े कर सड़क पर फेंक दिया। जब लोगों ने सुबह बीच रास्ते पर लाश देखी तो वह सन्न रह गए। लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम के साथ, संगम विहार थाने की टीम और अम्बेडकर नगर के एसीपी भी पहुंच गए।

इसे भी पढ़िए :  अखलाक के कत्ल के आरोपी अब करना चाहते हैं खुदकुशी, जानिए क्या है वजह

पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और लाश यहां लाकर फेंक दिया गया है ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। मृतक की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  असम: रनवे पर फिसला विमान का पहिया,टला बड़ा हादसा

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बनिया ने कहा, “हमने इलाके का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है जिसमें दिख रहा है कि दो लोग लाश को ठिकाने लगा रहे हैं और भाग खड़े हुए हैं।” डीसीपी ने बताया कि हत्यारों ने मृतक के चेहरे को किसी भोथरे हथियार से कुचल दिया है। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 30 साल के करीब होगी। उसके शरीर पर सफेद शर्ट और लुंगी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर उपचुनाव में भारी हिंसा, 3 लोगों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse