दिल्ली में AAP के ऑफिस का अलॉटमेंट हुआ रद्द

0
AAP

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) रोज ही किसी नये विवाद में फंस रही है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में AAP के दफ्तर का आवंटन रद्द कर दिया है। खबर की पुष्टि करते हुए पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया है कि LG ने AAP के हेड ऑफिस का अलॉटमेंट कैंसल कर दिया है। दिल्ली में AAP का यह दफ्तर राउस एवेन्यू में अलॉट किया गया था लेकिन अब दफ्तर खोलने के लिए मिले बंगले का आवंटन रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि शुंगलू कमिटी ने भी अपनी रिपोर्ट में इस आवंटन पर आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़िए :  जे डे हत्याकांड: गैंगेस्टर छोटा राजन के खिलाफ आरोप तय

LG ने AAP को बंगला खाली करने का आदेश दिया है। आरोप है कि AAP ने इस बंगले में अवैध तरीके से दफ्तर खोला था। पार्टी ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया था।

इसे भी पढ़िए :  अंधविश्वास की इंतहा: पहले की देवी की पूजा, फिर चढ़ा दी अपनी ही बलि, देखिए तस्वीरें

LG के इस कदम पर AAP की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने इस ऐक्शन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है, ‘AAP के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी इतनी दुश्मनी न निभाए।’

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद का हैवान गिरफ्तार: पत्नी के साथ सेक्स का वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर करता था सौदा