सेक्स से किया इनकार तो विधवा के प्राइवेट पार्ट में घुसा दी बॉटल

0
सेक्स
Source: NBT

देश के झारखंड राज्य से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के लातेहर में एक पुरूष ने सेक्स करने से इनकार करने पर कथित तौर पर एक महिला के प्राइवेट पार्ट में बॉटल डाल दी। इस खौफनाक वारदात की शिकार हुई महिला विधवा थी, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
लातेहार में पिछले सप्ताह हुई इस शर्मनाक वारदात के बाद महिला को लातेहार हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां से महिला को रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग करते हुए उसके घर के बाहर प्रदर्शन किया। आरोपी सुदर्शन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ये पति है या शैतान... पहले पत्नी को दिखाई अश्लील वीडियो, फिर कुत्ते से सेक्स को किया मजबूर

लातेहार के पुलिस उप अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा, ‘यहां की शोभा देवी नामक महिला का सुदर्शन ठाकुर नाम के आदमी से कुछ निजी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पिछले सप्ताह मंगलवार को उन लोगों में कुछ धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इसमें सुदर्शन ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पेट पर लात मारी। घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया। महिला ने दो दिन पहले हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।’

इसे भी पढ़िए :  38 साल के शख्स ने किया 10 माह की बच्ची के साथ रेप