पत्नी ने छुपाई पहली शादी की बात तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

0
हत्या

बेंगलुरु में पहली शादी की बात छुपाने पर एक महिला की उसके पति ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव जंगली इलाके में फेंक दिया। घटना के कुछ दिन बाद बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी अजय दास को शनिवार को असम स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया।

अजय और जुनैल गूला (23) की मुलाकात इलेक्ट्रॉनिक सिटी (साउथ ईस्ट बेंगलुरु) के एक गारमेंट फैक्ट्री में हुई थी। अजय 3 साल पहले बेंगलुरु आया था, जबकि जुनैल 2 साल से बेंगलुरु में रह रही थी। दोनों ने 6 महीने पहले ही शादी की थी, लेकिन दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कम बातें ही जानते थे। पिछले सप्ताह जुनैल के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई जिसके बाद अजय उसे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले गया।

इसे भी पढ़िए :  अगस्त में राहुल गांधी के सिर सजेगा सेहरा, इलाहाबाद में गूंजेगी शहनाई !

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान डॉक्टर ने जुनैल से पूछा कि क्या वह पहले भी मां बन चुकी है। इसके बाद जुनैल ने बताया कि उसके पहले भी 2 बच्चे हैं। यह सुनकर अजय हैरान रह गया। पुलिस ने बताया, ‘जुनैल ने अजय को बताया कि उसकी जबरन कम उम्र में शादी करा दी गई थी और वह इस शादी से बचने के लिए शहर चली आई थी, लेकिन अजय को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ।’

इसे भी पढ़िए :  शादी से पहले लड़कियों की उंगलियों की शेप देखकर जानें सीक्रेट राज

इसके बाद दोनों घर लौट आए। घर लौटते ही अजय ने जुनैल पर भोथरी चीज से हमला कर दिया और फिर तौलिया लपेट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद बेडशीट से जुनैल का शव बांधकर उसे जंगली इलाके में फेंक दिया। घटना के 3 दिन बाद कूड़ा बीनने वालों की नजर शव पर गई। वह सड़ चुका था। जुनैल की अंगुठी के अलावा कोई चीज पहचान में नहीं आ रही थी। पुलिस ने उस जंगल से सटे नॉर्थ-ईस्ट इलाके के घरों में पूछताछ शुरू की।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल: रेलगाड़ी से कुचलकर तीन हाथियों की मौत

अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि एक जोड़ा उनके घर के पास रहता है, लेकिन अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब हमने घर की जांच की, हमें खून के धब्बे नजर आए।’ पुलिस को पता चला कि यह अजय दास की पत्नी का शव है। उन्होंने अजय के ऑफिस से उसके घर का पता लगाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।