मुंबई: मराठाओं के मौन जुलूस में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए हजारों की संख्या में मराठाओं ने गुरुवार(22 सितंबर) को एक मौन जुलूस निकाला।

इस साल जुलाई में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपर्डी में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी नृशंस हत्या के बाद से मराठा समुदाय पूरे राज्य में ‘मराठा क्रांति मूक मोर्चा’ (मौन जुलूस) का आयोजन करता रहा है। जुलाई की इस घटना में पीड़ित मराठा समुदाय से थी और दोषी दलित थे।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने तीसरी बार U-19 एशिया कप पर जमाया कब्जा, श्रीलंका को फाइनल में 34 रनों से हराया

पिछले एक महीने में अकोला, नांदेड़, बीड, उस्मानाबाद, औरंगाबाद जिलों में और कल नवी मुंबई में इन मौन जुलूसों को भारी प्रतिक्रिया मिली, जिससे राजनीतिक दलों को इस समुदाय की शिकायतों को संज्ञान में लेने को बाध्य होना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  CM योगी के बिजली प्लान पर अखिलेश का वार, सबूत दिखाए और बोले कुछ नया क्यों नहीं करते

यह जुलूस दोपहर में नेहरू मैदान से शुरू हुआ और राजकीय बालिका हाई स्कूल चौराहे पर खत्म हुआ। जुलूस में भाग लेने वालों ने एक ज्ञापन के जरिये कोपर्डी घटना के दोषियों को मौत की सजा दिए जाने, एससी-एसटी (अत्याचार निरोधक) कानून में संशोधन सहित अन्य मांगें की। शहर में बाजार, स्कूल और कालेज बंद रहे।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में बच्ची का जन्म, सभी पुरुष यात्रियों को दूसरे डब्बे में भेजा, ड्राईवर ने नॉनस्टॉप चलाई ट्रेन