शहीद के परिवार की मांग, कहा अखिलेश आएंगे तो ही होगा अंतिम संस्कार

0
शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक सुधीश कुमार के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया है। उनका कहना है कि जबतक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां नहीं आयेंगे, तब तक वे शहीद का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अमित शाह और अरुण जेटली

गौरतलब है कि कल शहीद के सम्मान में कैंडिल मार्च भी आयोजित किया गया था। शहीद सुधीश के पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश प्रदेश में हर जगह जाते है, तो क्या वह यहां नहीं आ सकते।

इसे भी पढ़िए :  सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मुहर, सिर्फ घोषणा बाकी... लेकिन फंस सकता है ये पेंच। देखिए महागठबंधन पर खास चर्चा COBRAPOST IN-DEPTH

परिजनों का कहना है कि क्या हमारे बेटे ने अपनी जान देश के लिए नहीं दी जो मुख्यमंत्री हमारे यहां आ भी नहीं सकते है। परिवार का कहना है कि जबतक अखिलेश नहीं आएंगे हम सुधीश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सिरसा और पंचकूला में हालात और बिगड़ा, राम रहीम समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, तीन लोगों की हुई मौत