2 युवकों ने चाकू की नोक पर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

0
2 युवकों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तराखंड के रामनगर में मोटर साइकिल पर सवार 2 युवकों ने चाकू दिखाकर नाबालिग लड़की को अपहरण कर लिया जिसके बाद उसके साथ दोनों ने मिलकर कर बलात्कार किया।उसके बाद 2 युवकों का इतने से ही मन नही भरा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना 10 दिन पहले हुई थी। पीड़िता को धमकी दी गई की अगर घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच  कर रही महिला दरोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। न्याय दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  गुजरातः सूरत के रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन में महिला को बनाया हवस का शिकार

पीड़िता के परिजनों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपते हुए कहा कि 29 सितंबर को कुछ गुंडे उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गए। कहा है कि उसकी पुत्री पीरूमदारा दवा लेने के लिए जा रही थी। जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन की। कहीं नहीं मिलने पर पीरूमदारा चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उनका कहना था कि शक के आधार पर उसने अपने पड़ोसी युवक पर पुत्री का अपहरण करने का अंदेशा जाहिर किया था।

इसे भी पढ़िए :  हवस का पुजारी! पूजा के बहाने महिला को घर बुलाकर किया बलात्कार

उसने कहा कि जब दूसरे दिन उनकी पुत्री घर लौटी तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। पीड़िता ने बताया कि 2 युवकों ने उसे बाइक पर अगवा कर लिया था। हरीयावाला काशीपुर में एक कमरे में बंद कर उसकी गर्दन पर चाकू रखते हुए उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़िए :  जेन्टिलमैन बनकर एटीएम उड़ाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

अगले पेज में पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse