सट्टा बाजार: कमल का कमाल, टीपू टिके, हाथी धड़ाम

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

लोकल मार्केट भी तेज

बनारस शहर की तीनों, खासकर दक्षिणी सीट के परिणाम को लेकर भी सट्टा मार्केट के अलावा लोकल लोगों में शर्त खूब लगी हैं। जहां कहीं जुटान हुई, सौ-हजार से लेकर लाख रुपये तक की बाजी लगाने में कोई पीछे नहीं रहा है। रईसों के एक क्लब में तो शहर दक्षिणी में बीजेपी की हार-जीत पर लाख की बाजी लगाने वाले एक-दो नहीं, दर्जनों में हैं। कैंट व उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की हार पर दांव लगाने वालों की कमी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी कर्मचारियों के 'अच्छे दिन'! मोदी सरकार की पहल पर अब प्रमोशन में भी मिलेगा आरक्षण

सट्टा मार्केट से चिंता

चुनाव के हर चरण में वोटों की बारिश के बावजूद सट्टा मार्केट में बीजेपी की सीटें 190 से आगे न बढ़ने पर बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। एक बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम तो 220 से 230 सीटें मानकर चल रहे हैं, लेकिन सट्टा मार्केट है कि अधर में लटकाए हुए है।

इसे भी पढ़िए :  विशाल डडलानी ने मोदी पर बोला हमला, नोटबंदी फैसले को बताया मज़ाक

गोवा में सट्टेबाजी का ‘फॉर्म्युला’

इसी तरह गोवा के सट्टा बाजार में भी बीजेपी की ‘हवा’ है। यहां सटोरियों को बीजेपी के खाते में 19-21 सीटें आती दिख रही हैं। एक सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टीओआई को बताया, ‘गुणा-भाग बिल्कुल सिंपल है। या तो आप इस पर शर्त लगा सकते हैं कि बीजेपी 19 से कम सीटें जीत रही है या इस पर कि बीजेपी के खाते में 21 से ज्यादा सीटें आ रही हैं।’

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया स्टाफ की चप्पल से की पिटाई, बताई ये वजह
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse