सिद्धू का अकाली-बीजेपी पर हमला, कहा- बड़बोले और अहंकारी अकालियों का हुआ नाश

0
सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली-बीजेपी गठबंधन की हार पर शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की जनता ने भ्रष्टाचार और लूट की सरकार को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से वादा किया था उसे पूरा किया है। सिद्धू ने कहा कि ये कांग्रेस के उभार का दौर है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: अमेठी सीट पर आड़े कांग्रेस नेता संजय सिंह, कहा- हर हाल में यहीं से लड़ेगी पत्नी

सिद्धू ने अकाली-बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा, ‘लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा है। जब-जब जुल्म की अति होती है, अंहकार सिर चढ़ता है। यही होता है। यह पंजाब में कांग्रेस का पुनर्जन्म है।’ साथ ही सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल इसलिए हारे क्योंकि उनकी नियत खराब थी।

इसे भी पढ़िए :  वेमुला के दोस्त ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति अप्पाराव के हाथों डिग्री लेने से मना दिया

सिद्धू ने आगे कहा, मैंने डंके की चोट पर राहुल भाई, सोनिया जी और कैप्टन जी को कहा था कि यह न्यू इयर का गिफ्ट है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब कांग्रेस को प्रशांत किशोर ने दिया नया फार्मुला, 8 लाख लोगों से हो चुका संपर्क