नीतीश का शरद को चुनौती, ‘हिम्मत है तो जेडीयू को तोड़ लें’

0
nitish kumar
नीतीश का शरद को चुनौती, 'हिम्मत है तो जेडीयू को तोड़ लें'

नीतीश कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के संबोधन में शरद यादव से दो टूक कहा है कि , अगर समर्थन है तो दो-तिहाई सदस्यों के साथ पार्टी तोड़ लें, नहीं तो सदस्यता खोने का इंतजार करे।जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू में फूट की खबरों के बीच शनिवार को पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बागी नेता शरद यादव पर जमकर हमला बोला।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार ने कहा मोदी कैबिनेट विस्तार में जेडीयू का नाम बेवजह लिया गया

नीतीश कुमार पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नीतीश ने अपने भाषण में शरद यादव के साझा विरासत कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि ‘साझा विरासत’ केवल परिवारवाद के लिए है।

इसे भी पढ़िए :  एक माह का बिजली बिल 38 अरब, काटा गया कनेक्शन

अपने भाषण की शुरुआत में नीतीश ने कहा कि शरदजी अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि शरद जी कहते थे कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन क्या अब वह यह भूल गए हैं? नीतीश कुमार पार्टी तोड़ने की अफवाहों पर शरद यादव से बेहद नाराज दिखे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: दो गाड़ियों से मिले करोड़ों के प्रतिबंधित 500-1000 के नोट, कैश देख पुलिस के उड़े होश

Click here to read more>>
Source: ndtv india