‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द बनेगा भारत का हिस्सा’

0

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ का दावा है कि, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। साथ ही योगी ने यह भी कहा है कि भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए। आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम रसड़ा स्थित श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाना पड़ा महंगा, जेल भेजे गए 12 छात्र

उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। बीजेपी सांसद ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खाएगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए - पाक-चाइना कि मिलीभगत से क्यों नाराज हैं POK के लोग

बलूचिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा और अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान का आधा हिस्सा होने के बाद भी बलूचिस्तान को व्यवस्था से पूरी तरह से काट दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पहले PoK से निकले पाक तभी हल होगा कश्मीर का मसला- गिलगित-बालिस्तान नैशनल कांग्रेस