मिलिए गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड से जिसने पुलिस के नाक में दम कर दिया

0

गुड़गांव के गैंगस्टेर संदीप गडोली के एनकाउंटर मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी ने दिव्या पहुजा को गिरफ्तार कर लिया है। दिव्या  इस मामले में आरोपी थी और मुंबई पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस ने गुड़गांव के पास बलदेव नगर से दिव्या  और उसकी मां सोनिया को गिरफ्तार किया। जिस समय संदीप गडोली को मारा गया था दिव्या उस समय कमरे में ही मौजूद थी। वह दो महीने से फरार चल रही थी। इससे पहले मई में वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी।

divya-pahuja

दिव्या  अंबेडकर यूनिवर्सिटी में बीए में एडमिशन के लिए गई थी। वहां पर उसने अपना मोबाइल ऑन किया। इससे पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने स्था नीय पुलिस की मदद से सोनिया और दिव्यास को पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिव्या‍ ने बुधवार शाम को थोड़ी सी देर के लिए अपना मोबाइल ऑन किया था। जब तक पुलिस वहां पर पहुंची तब तक वह निकल गई। लेकिन तकनीकी निगरानी के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके बलदेव नगर स्थित घर का पता लगा लिया।

इसे भी पढ़िए :  खौफ के 12 घंटे, 90 राउंड फायरिंग और ATS की कड़ी मेहनत के बाद... ISIS आतंकी एनकाउंटर में ढेर

divya-pahuja (1)

सूत्र ने बताया कि दिव्यार को उसके दोस्तोंप ने कहा था कि उसे कॉलेज नहीं जाना चाहिए। लेकिन वह नहीं मानी क्योंतकि गुरुवार एडमिशन के लिए आखिरी दिन था। संदीप गडोली एनकाउंटर केस में अब तक सभी पुलिसकर्मी और तीन अन्यग लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस को अभी भी तीन लोगों की तलाश है। अधिकारियों का कहना है कि दिव्या की गिरफ्तारी काफी अहम है। दिव्या  मामले में इकलौती चश्मिदीद है

इसे भी पढ़िए :  एनकाउंटर में मारा गया अमरनाथ यात्रा पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल

divya-pahuja-4-1

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिव्या अपनी मां सोनिया को वाट्सएप के जरिए संदीप के बारे में जानकारी दिया करती थी। इनमें संदीप की लोकेशन और ठहरने के स्थानों की तस्वीपरें भी शामिल थी। सोनिया पर आरोप है कि वह मामले में एक अन्यश आरोपी मनोज बिंदर को यह सूचना देती थी। बिंदर ने गुड़गांव पुलिस की टीम को यह जानकारी दे दी। संदीप गडोली को मुंबई में छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के पास होटल एयरपोर्ट मेट्रो में एसआई प्रद्युम्नप यादव की टीम ने मार गिराया था। गुड़गांव पुलिस का कहना था कि उन्होंरने आत्मसरक्षा में गोली चलाई। जबकि मुंबई पुलिस ने जांच के बाद इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  केरल के एक कॉलेज की छात्रा का 'कॉमरेड सॉन्ग' हो रहा है वायरल, देखिए वीडियो