घने कोहरे ने थामी राजधानी की रफ्तार, यातायात पर पड़ा असर

0
कोहरा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक बार फिर कोहरे ने राजधानी में अपना रंग दिखा जिया है। कई दिनों बार शुक्रवार को राजधानी पुरी तरह से घने कोहरे कि चपेट में आ गई। इसके चलते दिल्ली में रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। कोहरे के कारण 52 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 5 का समय बदला गया है जबकि 1 ट्रेन को रद्द करना पड़ा है। यूपी में कोहरे के कारण आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। इधर दिल्ली में गहराती धुंध की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता और भी खराब स्तर में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिसंबर के महीने में वायु गुणवत्ता पहली बार ‘खतरनाक’ स्तर में पहुंची है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी।

इसे भी पढ़िए :  एआर रहमान भी जल्लीकट्टू के समर्थन में रखेंगे उपवास, रजनीकांत और कमल हासन पहले ही कर चुके हैं ऐलान

वहीं दूसरी और जम्मू-कश्मीर में तापमान के लगातार जमाव बिंदू के नीचे बने रहने से वादी के लोगों को भीषण ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पहलगाम व गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4.8 गुलमर्ग में -2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  बढ़ते प्रदूषण को लेकर NGT हुई सख्त, 10 साल पुराने डीजल वाहनों को बंद करने का दिया आदेश