यूपी: दबंगों ने गरीब का घर जलाया, पुलिस ने पीड़ित को दी गांव छोड़कर चले जाने की सलाह

0
यूपी

यूपी में दबंगों ने एक गरीब का घर जला डाला। पुलिस ने उन दबंगों के खिलाफ़ कार्यवाई करने की बजाय पीड़ित को ही गांव छोड़ने की सलाह दे डाली। पुलिस के इस रवैये के चलते पीड़ित अब दबंगों के आगे घुटने टेकता दिख रहा है। सूत्रों की माने तो पीड़ित का का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने खेत में अवैध रूप से चल रही असलहा बनाने की फैक्ट्री को बंद करने की मांग की थी। इसके बाद दबंगों ने उसके घर को ही आग में स्वाहा कर डाला। इतना ही नहीं, दबंगों ने पीड़ित और उसके घर के लोगों की जमकर पिटाई की।फिलहाल पीड़ित अब पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  रामलीला के मंच से PM मोदी ने पाक को दी चेतावनी, कहा- आतंकवाद को पनाह देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

मामला यूपी के शाहजहांपुर का है और पीड़ित का नाम है निजामुद्दीन।वो किसान है। इंडियासंवाद वेबसाइट की खबर के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के उईला थाथरमई के रहने वाले इस किसान ने इलाके के दबंग राजेश सिंह को अपने खेत में अवैध तमंचे की फैक्ट्री चलाने को मना कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद राजेश अपने एक दर्जन साथियों के साथ किसान के खेत में बने घर पर पहुंचा और पूरे परिवार को जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने किसान के घर में लूटपाट के बाद आग लगा दी और देखते ही देखते पूरा घर राख में तब्दील हो गया। दबंगों ने धमकी दी कि वो अपना खेत छोड़कर गांव से भाग जाये वर्ना उन्हें जान से मार दिया जाएगा। जब पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन पुलिस ने किसान को सलाह दी कि वो इलाका छोड़कर कहीं दूसरी जगह चला जाये क्योंकि दबंगों के सामने पुलिस बेबस थी। पीड़ित किसान मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, जिसने यहां खेती के लिए जमीन खरीदी थी। अपने खेत में ही मकान बनाकर वो यहां रह रहा था। बहरहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ़ का माहौल है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश की नई कैबिनेट मेंं गुंडे: सिद्धार्थ नाथ