एमपी सरकार का आदेश सरकारी स्कूल और दफ्तरों में लगे राष्ट्रपति और पीएम की फोटो

0
पीएम मोदी

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को एक निर्देश जारी किया जिसमें कहा गया कि सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के प्रांगण में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाएं। यह इसलिए कहा गया कि एमपी के कई ऐसे स्कूल और दफ्तर हैं जहां पीएम और राष्ट्रपति की फोटो नहीं हैं। सरकार ने इस संबंध में 7 जनवरी को शिक्षा विभाग को यह आदेश भेजा था।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव पुलिस का 'ऑपरेशन रोमियो', पकड़े गए 121 मनचले

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार ने इस आदेश की कॉपी सबको दी है, जिसके अनुसार इसमें लिखा गया है कि राज्य के कई सरकारी इमारते ऐसी हैं जिसमें अभी तक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरें नहीं लगी हैं। इसलिए स्कूलों समेत सभी सरकारी कार्यालयों को अपने यहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: जिस्म के बाजार में बिकने से बची महिला, भाई करने चला था आबरू का सौदा

यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विभागों को जारी किया गया है, राज्य शिक्षा विभाग ने इसे मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड किया है, जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पोट्रेट को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  मोहल्ला क्लिनिक को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच फिर शुरू हुई जंग

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि नेताओं की तस्वीरें लगाना और छात्रों को उनके बारे में बताना एक रिवाज है कि, जिसे हमने इस आदेश से याद दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पोट्रेट को स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में लगाने से कोई नुकसान नहीं है