किरन बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने के लिए महाभियोग लाएगी पुडुचेरी सरकार

0
फाइल फोटो

पुडुचेरी सरकार, किरन बेदी के साथ चलती टकराव की स्थिति के बीच उन्हें पद से हटवाने की योजना बना रही है। बता दें कि उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीज कुछ समय से टकराव चल रहा है जो अब खुलकर सामने आने लगा है। इसके लिए वी नारायणसामी सरकार विधानसभा में बाकायदा रिजोल्यूशन लाने की तैयारी कर रही है।

 

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच हालात इतने नाजकु हो गए हैं कि दोनों के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है। सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुनामी पीड़ितों की मदद के लिए आया पैसा कहां गया ? सरकार को देना होगा 524 करोड़ का हिसाब

 

सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर पुलिसवालों के साथ गलत व्यवहार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल जवानों के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करती हैं।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बनाई ये योजना

 

नारायणसामी ने यहां तक कह डाला कि किरण बेदी उपराज्यपल पद के योग्य नहीं है। वो राज्य सरकार के विकास कार्यों में भी बाधा डाल रही हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विधानसभा में रिजोल्यूशन लाकर उपराज्यपाल बदलने का कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने टिकट दिया, शिवपाल ने काट दिया , पढ़िए फिर क्या हुआ

 

आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2016 में हुए चुनाव में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। जिसके बाद सी नारायणसामी को सीएम के तौर पर चुना गया था। वहीं किरन बेदी ने मई में ही उपराज्यपाल के तौर पर पद संभाला था।