रावण, कुंभकर्ण को हुआ डेंगू, अब कैसे होगी रामलीला

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

त्रिवेणीनगर के आदर्श श्रीरामलीला समिति त्रिवेणी नगर के महामंत्री शिवशंकर अवस्थी ने बताया कि यहां मंच की व्यवस्था संभालने वाले दिनेश कुमार अवस्थी और हनुमान का किरदार निभाने वाले रजनीश पाण्डेय की बेटी शिवानी को डेंगू हो चुका है। समिति के सदस्य राजकिशोर पाण्डेय की बेटी रेखा का डेंगू से निधन हो चुका है। तो वहीं, मौसमगंज रामलीला समिति और नाट्य परिषद के निर्देशक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि कुंभकर्ण बनने वाले रवि चौरसिया को डेंगू हो जाने के बाद अब इस रोल के लिए विपिन शर्मा तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के खिलाफ गवाही देने वाले ड्राइवर को राजस्थान सरकार देगी सुरक्षा

बड़ी जुगौली मदन लाल स्मृति श्री राम लीला एवं दशहरा महोत्सव के निर्देशक अजय यादव ने बताया कि ताड़का का किरदार निभाने वाले संजय यादव के परिवार के चार लोगों को डेंगू हो चुका है। उनकी तीमारदारी करने के साथ ही वे रामलीला में हिस्सा लेंगे ताकि परंपरा न टूटे।

इसे भी पढ़िए :  JNU के हॉस्टल में मिला PhD छात्र का शव

ramleela, ravan, kumbhkaran, suffering, dengue, ramleela in danger

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse