17 घंटे चली रिटायर्ड कर्नल के घर रेड, सामान देख फटी रह गईं अफसरों की आंखें

0
रिटायर्ड कर्नल

मेरठ में एक रिटायर्ड कर्नल के घर छापा मारा गया। उस छापे में एक करोड़ रुपए कैश के साथ कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। जिस कर्नल के घर छापा पड़ा उसका नाम देवेंद्र कुमार है। उनका बेटा नेशनल लेवल का शूटर है। कर्नल के घर से जंगली जानवरों के शरीर के हिस्से भी मिले हैं। उनके घर पर डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापा मारा था कर्नल देवेंद्र के बेटे का नाम प्रशांत बिशनोई है। वह भी मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़िए :  बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एसटीएफ के हत्थे चढ़े 6 खूंखार आतंकवादी

DRI तकरीबन 16 घंटे तक देवेंद्र के घर पर रही। वहां से चालिस राइफल जो कि वन विभाग की बताई जा रही हैं और पचास हजार कार्टेज बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र में मिठाई चुराने के आरोप में दो मासूमो को नंगा करा, सर मुड़वाया

DRI अधिकारियों को वहां से हिरण के कुछ सिर और 100 किलो के करीब मीट भी मिला। वह मीट जंगली  जानवरों का बताया जा  रहा है। उसे बड़े डिब्बों में भरकर रखा गया था।

एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। उसमें सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक कर्नल और उसकी पत्नी पर अज्ञात स्त्रोतों से प्राप्त संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु : पन्नीरसेल्वम बने उप-मुख्यमंत्री, वित्त और शहरी विकास मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार मिला