सहारनपुर हिंसा: गर्लफ्रेंड के जरिए ऐसे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर तक पहुंची पुलिस

0
सहारनपुर
फाइल फोटो

सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़काने के आरोपी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को गुरुवार की गिरफ्तारी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। खबर है कि रावण को डलहौजी से पकड़वाने में उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस की मदद की थी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर की रहने वाली रावण की गर्लफ्रेंड ही उसकी गिरफ्तारी का कारण बनी। दरअसल सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद पेशे से वकील चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण अंडरग्राउंड हो गया था। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने समर्थकों के संपर्क में था।

इसे भी पढ़िए :  अपने मंत्री सत्येंद्र जैन के बचाव में उतरे केजरीवाल, कहा- शुक्रवार को करूंगा बड़ा खुलासा

 

पुलिस ने रावण को ट्रेस करने की काफी कोशिशें कीं लेकिन वह नाकाम रही। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि सहारनपुर में चंद्रशेखर की एक गर्लफ्रेंड भी है। पुलिस ने फौरन इस बात की तस्दीक की और खबर पुख्ता होते ही उन्होंने चंद्रशेखर को पकड़ने का एक प्लान बनाया।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017 : BJP में सिर्फ इन रिश्तेदारों को मिलेगा टिकट

 

सूत्रों की मानें तो चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड पुलिस की मुखबिर बन चुकी थी। पुलिस के कहने पर उसने चंद्रशेखर से संपर्क साधा और मिलने की बात कही। चंद्रशेखर पुलिस के प्लान को समझ नहीं पाया और उससे मिलने के लिए तैयार हो गया। यूपी पुलिस ने चंद्रशेखर को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डलहौजी में घूम रहा था।

इसे भी पढ़िए :  एयरपोर्ट जा रहे हैं, सावधान, कहीं ठगी के शिकार ना हो जाएं

 

आपको बता दें कि रावण को पकड़नेे के इस ऑपरेशन को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। इतना ही नहीं हिमाचल पुलिस को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसके अलावा रावण को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी।