‘रईस’ का विरोध कर रहा है भगवा ब्रिगेड,तोड़ फोड़ की, पोस्टर जलाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रशासन ने मॉल्स और सिनेमाघरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था और प्रदर्शनकारियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। हालांकि पुलिस को हल्का बल-प्रयोग करना पड़ा, मगर प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख और ‘रईस’ के पोस्टर्स जलाकर गुस्सा जाहिर किया। विरोध के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। इसके अलावा रतलाम में भी दक्षिणपंथी संस्थाओं के सदस्यों ने शाहरुख खान के पोस्टर्स जलाए।

इसे भी पढ़िए :  राजनीतिक स्वार्थों के यज्ञ में बच्चों के भविष्य का हवन

शाहरुख खान के असहिष्णुता वाले बयान से नाराज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को उनपर निशाना साधा था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था, ”हमारे भारत के #Kaabil, किसी भी परदेस के #Raees से, हर हाल में बेहतर हैं।” विजयवर्गीय के ट्वीट पर विवाद हुआ तो बीजेपी को सफाई देनी पड़ी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के पास से बरामद हुए 2 हजार रुपए के 926 नए नोट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse