‘रईस’ का विरोध कर रहा है भगवा ब्रिगेड,तोड़ फोड़ की, पोस्टर जलाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
‘रईस’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ का कुछ भगवा समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हिंदू सेना ने ‘रईस’ की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शाहरुख के पोस्टऱ फूंक दिए। एक दिन पहले ही रतलाम रेलवे स्टेशन पर शाहरुख खान की वजह से पुलिस को उनके फैंस पर लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। जबलपुर में हिंदू सेना के लोगों ने ‘रईस’ की स्क्रीनिंग रोक दी।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात राज्यसभा चुनाव में NOTA होगा इस्तेमाल, SC ने रोक लगाने से किया इनकार

प्रदर्शनकारी 2015 में असहिष्णुता को लेकर शाहरुख खान के बयान और फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को लेने का विरोध कर रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पाकिस्तानी कलाकार आलोचना के घेरे में हैं। शुक्रवार को जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, हिंदू सेवा परिषद के सदस्य सड़कों पर उतर आए और फिल्म् तथा शाहरुख के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वह एक मॉल पहुंचकर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  एक शख्स ने दी राहुल गांधी और सलमान की हत्या की सुपारी, मारने वाले को देगा 50 लाख
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse