सुरक्षाबलों का खौफ़- कश्मीर में अंडरग्राउंड हो रहे हैं पत्थरबाज

0
सुरक्षाबलों
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

श्रीनगर:सुरक्षाबलों की धरपकड़ से बचने के लिए बड़ी संख्या में पत्थरबाज भूमिगत हो गए हैं। रात को शायद ही कोई पत्थरबाज या अलगाववादियों के इशारे पर जबरन बंद कराने वाले शरारती तत्व अपने घर या किसी निकट संबंधी के पास रुक रहा हो। वे सिर्फ दिन में ही नकाब पहनकर पथराव करते नजर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात में सुधार का एक बड़ा कारण नामी पत्थरबाजों की गिरफ्तारी है। हमने युवाओं को पथराव के लिए उकसाने वाले तत्वों को भी पकड़ा है। लगभग 7500 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें 1900 लिस्टेड कुख्यात पत्थरबाज हैं।

इसे भी पढ़िए :  असम में नए नोटों का जखीरा बरामद, पकड़ी गयी डेढ़ करोड़ की खेप

एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के डाउन टाउन का कुख्यात पत्थरबाज सरफराज भी आठ वर्ष से फरार था। वह भी पकड़ा गया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। सिर्फ श्रीनगर शहर के विभिन्न हिस्सों से 600 से ज्यादा पत्थरबाज पकड़े गए हैं। आइजीपी कश्मीर एसजेएम जिलानी ने बताया कि हम वीडियो फुटेज, तस्वीरों व अन्य सुरागों के आधार पर पहले पत्थरबाजों और राष्ट्रविरोधी तत्वों की निशानदेही की जाती है। इसके बाद ही उन्हें हिरासत में लिया जाता है।
अगले पेज पर पढ़िए- अपराधियों को बचाने के लिए मस्जिदों का इस्तेमाल

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया ने उमर अब्दुल्ला को ट्विटर से किया ब्लॉक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse