इस एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ऐसे लोगों को लगाया अरबों का चूना, पढिये पूरी कहानी

0
सुकेश चंद्रशेखर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

60 करोड़ की डील करने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। आप यह सोच रहे होंगे कि इस डील में ऐसा क्या घपला था कि सुकेश को जेल की हवा खानी पड़ रही है? दरअसल AIADMK पार्टी का सिंबल दोबारा दिलवाने के लिए सुकेश ने 60 करोड़ रुपये में शशिकला के भतीजे दिनाकरन से डील की थी। सुकेश और उसकी गर्लफ्रेंड लीना मारिया कई सौ करोड़ की ठगी कर चुके हैं। अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए ये दोनों नटवरलाल बन गए, लोगों को लाखों-करोड़ों का चूना लगाते रहे।

इसे भी पढ़िए :  विशेष विमान से ‘कबाली’ फिल्म देखने जाएंगे रजनी के फैन

 

आपको बता दें कि सुकेश की गर्लफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि टॉलीवुड यानी दक्षिण की फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हीरोइन लीना मारिया है। दिलकश लेकिन चालबाज इस हीरोइन की सम्मोहन ताकत ने उसके अस्तबल में दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगी कारों का पूरा काफिला खड़ा कर दिया था। उसकी खूबसूरती के जाल में फंस कर सुकेश लोगों को लूटने पर उतारू हो गया, उसे देखते हुए खुद पुलिसवाले उसे लेडी नटवरलाल से कम खिताब देने को तैयार नहीं है। 27 मई 2013 को दिल्ली और चेन्नई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार की गई लीना और उसके ब्वायफ्रेंड पर कई इल्जाम हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश की एक और महत्वकांक्षी योजना पर सीएम योगी की नजर, बंद हो सकती है 'साइकिल ट्रैक' योजना

 

पिछले एक साल में ही देश भर में कई लोगों को कई सौ करोड़ का चूना लगा चुके हैं। इनमें कुछ राष्ट्रीय बैंक तक शामिल हैं। ये सारा काम वो अपने प्रेमी के साथ मिल कर करती थी, जो पहले से ठगी के धंधे में था। दोनों लाल बत्ती या महंगी कारों में बिजनेसमैन से लेकर सरकारी बैंक के अफसरों से मिलते, इस दौरान मारिया का इस्तेमाल बेबी डॉल के तौर पर होता।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई में खौफ! समंदर के रास्ते शहर में दस्तक देगी 'तबाही', आंध्र और तमिलनाडु में अलर्ट, स्कूल बंद

अगली स्लाइड में जानें कैसे लोगों को चक्मा देती थी ‘लेडी नटवरलाल’ और उसका ब्वॉयफ्रेंड

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse