इस एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ऐसे लोगों को लगाया अरबों का चूना, पढिये पूरी कहानी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ब्वॉयफ्रेंड डील करता और गर्लफ्रेंड अपनी दिलकश अदाओं से उनको अंजाम तक ले जाने में मदद करती। 2011 में मारिया दुबई से पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंची, वहां उसकी मुलाकात सुकेश चंद्रशेखर से हुई। महंगी गाड़ियों में घूमने, कपड़े पहनने और फाइव स्टार रहन-सहन जल्दी ही दोनों को करीब लाया। इस बीच दोनों में प्यार हो गया, इसके बाद सुकेश ने मारिया को मॉडलिंग के कुछ असाइनमेंट दिलाए और फिर अपने साथ चेन्नई ले गया।

इसे भी पढ़िए :  CM केजरीवाल के साथ धक्कामुक्की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है: AAP

 

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला सुकेश खुद को आईएएस अफसर बता कर नए-नए प्रोजेक्ट पास कराने को लेकर बिजनेसमैन से पैसे लेता या फिर बैंक से लोन, इसके बाद पैसा हाथ आते ही वो खिसक लेता। इस काम के लिए उसने मारिया को अपना पार्टनर बना लिया, कहते हैं कि चेन्नई में सुकेश और मारिया ने मिलकर सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाया।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान, सेना ने शुरु किया CASO

 

इन दोनों के कारनामे सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आए जब सुकेश ने मारिया की मदद से चेन्नई के कैनरा बैंक से 19 करोड़ 75 लाख के लोन लिए और फिर रकम मिलते ही गायब हो गए। सुकेश ने बैंक में खुद को आईएएस बताया था। बैंक की शिकायत पर ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी, बचने के लिए दोनों दिल्ली आकर एक फार्म हाउस में रहने लगे। सुकेश और मारिया की गिरफ्तारी की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। पुलिस जब उन्हें पकड़ने गई तो पता चला कि वो शॉपिंग करने गई हुई है,  पुलिस वहां भी पहुंच गई। लीना को तो पहचान गई पर, उसके प्रेमी को नहीं पहचान पाई और वो बच भागा। चार लाख रुपये महीने किराए पर लिए इस फॉर्म हाउस में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  असंगठित ग्रामीण क्षेत्र में पूरी तरह नहीं पहुंचे हैं बैंक: राष्ट्रपति
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse