तेजस का कारनामा: 3 घंटे देरी से चलकर एक मिनट पहले पहुंच भी गई

0
तेजस

भारत में ट्रेन सही समय पर स्टेशन पहुंचे ये बहुत कम ही देखने को मिलता है. लेकिन इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ने इस बदनामी से पीछा छुड़ाने के लिए कदम बढ़ा दिया है. दरअसल, तेजस एक्स प्रेस गोवा के करमाली स्टेुशन से अपने शेड्यूल टाइम से 3 घंटे देरी से चली थी लेकिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर अपने निर्धारित समय से एक मिनट पहले ही पहुंच कर सबको चौंका दिया.

इसे भी पढ़िए :  Exclusive : प्रदर्शन की वजह से सूना है दार्जिलिंग का टूरिज्म उद्योग, पीक टाइम पर भी नहीं मिल रहे हैं टूरिस्ट

एलईडी टीवी, वाईफाई और सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस का उद्धघाटन इसी साल 22 मई को हुआ था. तेजस एक्सप्रेस एक लग्जरी ट्रेन है जो 200 kmph की रफ्तार से दौड़ सकती है.खबर के मुताबिक तेजस एक्सप्रेस गोवा से सुबह साढ़े दस बजे चली थी. 750 किमी का सफर तय कर यह 7 बजकर 44 मिनट पर मुंबई के छत्रपति टर्मिनल पर पहुंच गई.

इसे भी पढ़िए :  अरविंद केजरीवाल के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर से सुरक्षा मांगी

तेजस एक्सप्रेस के इस कारनामे को लेकर कोकण रेलवे प्रवक्ता एल.के. वर्मा ने बताया “देरी को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस को कर्मली से कुडल स्टेशन के बीच 153 kmph, कुडल से रत्नागिरी स्टेशन के बीच 137 kmph और फिर रत्नागिरी से पनवेल के बीच 125 kmph की रफ्तार से दौड़ाया गया. इस तरह तेजस ने अपना खोया हुआ समय वापिस हासिल कर लिया और मुंबई अपने तय शेड्यूल पर पहुंच गई.

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह ने रक्षा मंत्री पर कसा तंज, कहा- पर्रिकर के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है गोवा चुनाव