कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार, महागठबंधन में मचा घमासान!

0
महागठबंधन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत से बिहार के महागठबंधन में घमासान मच गया है। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने खुलकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उत्तर प्रदेश में सेकुलर पार्टियों की हार का ठीकरा रघुवंश प्रसाद नीतीश कुमार पर फोड़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि यू्पी में सेकुलर वोटों का बिखराव नीतीश कुमार की वजह से हुआ है। उन्होंने यहां तक कहा कि इसका असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  लालू यादव ने कहा अवसरवादी नेता है नीतीश कुमार, बिहार की जनता को दिया धोखा

रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर JDU ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें पार्टी से निकलने की मांग आरजेडी सुप्रीमो से की है, लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस पर मौन हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान का समर्थन नहीं करती है। तेजस्वी ने रघुवंश प्रसाद पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि वो पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और पार्टी की गरिमा रखते हुए उन्हें ऐसा ओछा बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे बयानों से बीजेपी को फायदा होगा और महागठबंधन कमजोर होगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी-नीतीश में नजदीकियों का असर, जेडीयू को समर्थन देगी बीजेपी

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी के विधायकों को महागठबंधन के खिलाफ बयान देने से पहरेज करना चाहिए क्योंकि महागठबंधन जनता के जनादेश से बना है। वो अपनी व्यक्तिगत राय दे सकते हैं, लेकिन इसे पार्टी के नजरिये से नहीं देखना चाहिए। तेजस्वी ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का बयान आगे दिया गया, तो पार्टी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं करेगी। अगली बार कोई ऐसा बयान आता है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से सख्त कार्रवाई की अपील की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन के समर्थन में RJD कार्यकर्ताओं ने नीतीश के खिलाफ लगाए नारे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse