जम्मू कश्मीर: अनंतनाग की बैंक में घुसे 2 आतंकी, एक आतंकी पकड़ा गया, एक जवान घायल

0
जम्मू कश्मीर
फाइल फोटो

जम्‍मू कश्मीर के अनंतनाग की एक बैंक पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है, जिसे नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक आतंकी को पकड़ लिया वहीं दूसरा भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि ये लोग बैंक में डकैती के इरादे से आए थे।

इसे भी पढ़िए :  छपरा मिड डे मिल केस: प्रिसिंपल को 17 साल की जेल, 23 बच्चों की हुई थी मौत

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो हथियारबंद आतंकी जम्मू एंड कश्मीर बैंक की अनंतनाग स्थित ब्रांच में दाखिल हुए। उन्होंने पहले सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की और फिर उनकी बंदूक छीनने की कोशिश की। जवानों ने तुरंत एक आतंकी को पकड़ लिया और दूसरा भागने में कामयाब रहा।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल जवान का नाम कौशल कुमार बताया जा रहा है और वो एक हेड कॉन्सेटबल है। घायल जवान का जिसे नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पकड़े गए आतंकी का नाम अली मोहम्मद माल्ला बताया जा रहा है जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए आतंकी से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

इसे भी पढ़िए :  त्रिपुरा में 300 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 150 रुपए हुआ डीजल

 

बता दें कि, इससे पहले कुपवाड़ा में गुरुवार (27 अप्रैल) को सेना के कैैंप पर आतंकवादी हमला कर दिया था।जिसमें अधिकारी समेत तीन सैनिक कल शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले दो आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव