बोले अखिलेश, ‘इस बार दशहरे पर हम भी जलाएंगे रावण फिर दिवाली पर खाएंगे मिठाई’

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तारीख – 5 अक्टूबर और जगह – लखनऊ का लोक भवन, सीएम अखिलेश एक अलग और नए अवतार पर नज़र आए।अब ये परिवर्तन परिवार में सुलह-समझौते की कोशिशों का असर है या अपनी अलग लकीर खींचने का आत्मविश्वास। पर जो भी हो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आत्मविश्वास से लबरेज एकदम अलग अंदाज में थे। दार्शनिक अंदाज में उन्होंने अपने भविष्य के सियासी कदम के भी संकेत दे दिए।

इसे भी पढ़िए :  योगी के कार्यक्रम में मची लूट, वीडियो में देखिए कैसे बूढ़े-बच्चे और महिला सबने मारी बाजी

अखिलेश बोले दशहरे पर हमें भी मौका मिलेगा रावण मारने का। उन्हें दशहरे का बेसब्री से इंतजार है। अखिलेश ने कहा कि नवरात्र का समय है। रोज नए और अच्छे काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘इस बार रावण मैं ही जलाउंगा।’ आपको बता दें कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लखनऊ में रावण वध करने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  26 सितंबर को अखिलेश मंत्रीमंडल का विस्तार, निकाले गए मंत्री दोबारा लेंगे शपथ

सीएम ने आगे कहा कि नवरात्र जब खत्म होगा… दशहरा भी आएगा…हमें भी मौका मिलेगा रावण मारने का। इसके बाद दिवाली आएगी…। हम मिलकर दिवाली मनाएंगे। एक -दूसरे के घर जाएंगे और मिठाई खाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में अस्पताल से नवजात बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

अगले स्लाइड में पढ़िए – विरोधियों पर कैसे बरसे सीएम अखिलेश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse