दैनिक जागरण के बाद एक और बड़े अखबार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, EC ने भेजा नोटिस

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

अफलातून की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग द्वारा भेगे गए नोटिस में अखबार को हिदायत दी गई है कि भविष्य में किसी राजनीतिक दल का प्रचार करने वाला विज्ञापन न छापा जाए। गौरतलब है इससे पहले पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में ‘जागरण डॉट कॉम’ के संपादक शेखर त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री सुंदरलाल पटवा का निधन

 

दैनिक जागरण के संपादक की यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के तुरंत बाद रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) के नतीजे अपनी वेबसाइट पर छापने के आरोप में हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  मसूरी में 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

 

हालांकि, जागरण अपने सफाई में कहा कि उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल के बारे में खबर अनजाने में उसकी अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित हो गई थी और समूह के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही फौरन इसे हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने कहा नीतीश कुमार के खिलाफ न बोले कांग्रेस का कोई नेता
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse