अखिलेश की पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक, संकट में और भी कई योजनायें

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजनीति में कुछ भी जायज है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कोई भी नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार के कामों में कुछ बदलाव जरुर लाती है। इसी क्रम में कुछ दिन पहले योगी सरकार ने एक्शन में आते ही सभी योजनाओं से समाजवादी ठप्पे का सफाया किया। उन्होंने समाजवादी नाम की जगह मुख्यमंत्री शब्द को जोड़ा। ऐसे ही राशन कार्डों में छपी अखिलेश की तस्वीर वाले राशन कार्डों पर रोक लगा दी।

इसे भी पढ़िए :  सपा का अन्तर्कलह : रामगोपाल, उदयवीर पर नरमी नहीं

 

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार की शादी अनुदान योजना का नाम बदल दिया है। इसका नया नाम कन्यादान योजना है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी में आर्थित तौर पर मदद सरकार की तरफ से दी जाती है। ये राशि 20,000 रुपये तय की गई है इसके साथ ही एक परिवार में दो बेटियों के विवाह तक ही ये स्कीम सीमित है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: आज है चौथा चरण, कई दिग्गजों और ‘रिश्तों’ की परीक्षा की घड़ी
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse