UP चुनाव: सपा नेता आजम खान ने ‘रावण’ से कर डाली PM मोदी की तुलना

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही विवादित और भड़काऊ बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में सपा के फायर-ब्रांड नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान देकर प्रदेश के सियासी गलियारे में नए विवाद को जन्म दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मानव तस्करी : 17 साल तक जल्लादों की कैद में रहीं दो बहने, पूरी कहानी पढ़कर हैरान रह जाएंगे

दरअसल, आजम ने रामपुर में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ‘रावण’ से कर डाली। आजम ने कहा कि 131 करोड़ हिंदुस्तानियों का बादशाह लखनऊ रामलीला मैदान में रावण जलाता है, लेकिन भूल जाता है सबसे बड़ा रावण दिल्ली रहता है, लखनऊ नहीं।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप ने चुराया मोदी का नारा, 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

आजम ने कहा कि ‘आप (नरेंद्र मोदी) सिर्फ हिंदुओं के प्रधानमंत्री नहीं हैं, मुस्लिमों, सिखों, ईसाइयों के भी पीएम हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वो धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं, वो अपनी मीठी-मीठी बातों से केवल लोगों को बहकाना जानते हैं, लेकिन अब जनता उन्हें बखूबी समझ चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर: पांथा चौक पर CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो घायल

आगे पढ़े, आजम ने पार की भाषा की मर्यादा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse