कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं पर बैन

0

 

दिल्ली

कश्मीर में जारी अशांति और प्रदर्शनों के देखत हुए सरकार ने आज से फिर पूरे कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। हालांकि सरकारी अधिकारियों के आवासों वाले इलाकों में ये सेवाएं बहाल हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज लगातार 36वें दिन निलंबित रहीं।

कश्मीर में फिर से हिंसक झड़प, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

अधिकारियों ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को शाम करीब 4:30 बजे काट दिया गया। बहरहाल, श्रीनगर के बेमिना, लाल चौक और सोनावर इलाकों में सेवाएं बहाल कर दी गईं। इन इलाको में सरकारी अधिकारियो के आवास हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने चुनावी रैली में कही थी हिंदू त्योहारों पर बिजली देने की बात, CM योगी ने तैयार किया ये प्लान

बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी दूरसंचार परिचलक को प्रशासन ने निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक सेवाओं को काट दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  उमर फयाज के लिए इंडिया गेट पर जमा हुए लोग, एक के बदले 10 सिर की मांग

पिछले महीने हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा की पृष्ठभूमि में अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  9 महीने तक किया प्रेगनेंसी का ड्रामा, और फिर एक दिल दहला देने वाला क्राइम