कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश की, मामला दर्ज

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। हैदराबाद के राजेंद्र नगर में मंगलवार(30 अगस्त) को तड़के एक कैब ड्राइवर ने एक एयर होस्टेस से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की तथा उसके साथ मारपीट की।

पुलिस उपायुक्त सुनप्रीत सिंह ने बताया कि एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली यह महिला रात दो बजे कुछ खरीदने घर से बाहर गई थी, उसी दौरान यह कैब ड्राइवर उसके पास पहुंचा और उसने उससे कहा कि वह जहां कहीं जाना चाहती है, उसे वह छोड़ देगा।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार केजरीवाल ने की मोदी की तारीफ, कहा- केंद्र के साथ खड़ा होने का वक्त

लेकिन कैब ड्राइवर उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गया, और उसने उससे कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। महिला घायल हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु की पहली महिला कैब ड्राइवर भारती की संदिग्ध मौत

उसने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसे उसी जगह छोड़कर भाग गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, डकैती और बलात्कार की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  उमर फयाज के लिए इंडिया गेट पर जमा हुए लोग, एक के बदले 10 सिर की मांग

पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं। ड्राइवर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।