गुड़गांव में बढ़ रहा चिकनगुनिया का प्रकोप, अब तक 80 संदिग्ध मामले

0

नई दिल्ली। गुड़गांव(गुरुग्राम) में चिकुनगुनिया के 80 संदिग्ध मामलों की खबर है, जिसको लेकर सतर्क अधिकारियों ने उन लोगों को 270 से अधिक नोटिस भेजे हैं, जिनके घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज वेस्टन यूपी के दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

मिनी सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुड़गांव के उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया के इन मामलों पर जिले के अधिकारी दैनिक आधार पर नजर रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

उन्होंने कहा कि आमतौर पर अक्तूबर के मध्य में डेंगू अपने चरम पर होता है और यदि हम सामुदायिक स्तर पर अपने घरों में लार्वा के पनपने पर नियंत्रण की कार्रवाई करें तो हम इसे यहीं नियंत्रित कर सकते हैं, अन्यथा बारिश के बाद यह फैलने ही वाला है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: चिकनगुनिया के 10,851 मामले सामने आए