कश्मीर घाटी के पहले UPSC टॉपर शाह फैसल को चाहिए नौकरी

0
कश्मीर घाटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुनने में आपको शायद अजीब लगे मगर कश्मीर घाटी के पहले UPSC टॉपर शाह फैसल को इन दिनों नौकरी की तलाश है। शाह इन दिनों जम्मू-कश्मीर में डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन के पद पर कार्यरत हैं और शनिवार को अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मैं बंद स्कूलों का डायरेक्टर हूं। मुझे नौकरी की तलाश है।’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली टॉप तो झारखंड फ्लॉप

दरअसल कश्मीर घाटी में तनाव के चलते पिछले करीब तीन महीनों से स्कूल बंद हैं। घाटी में हालात भले ही धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हों, लेकिन अब भी ऐहतियातन स्कूल बंद हैं। NBT से बातचीत में शाह फैसल ने बताया, ‘घाटी के कई इलाकों में स्कूल पिछले करीब साढ़े तीन महीनों से बंद हैं। मेरे पास इन दिनों कोई काम नहीं है। यही बात मैंने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी कही है।’

इसे भी पढ़िए :  वरुण गांधी ने गरीबों को अपने वेतन से बनवाए मकानों की चाभी सौंपी

शाह फैसल कश्मीर घाटी से 2009 बैच के UPSC टॉपर हैं। कश्मीर घाटी से ऐसा करने वाले वह पहले युवा थे और आज भी कई युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। वह आमतौर पर कई मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर युवराज का बनाया मजाक, युवी ने दिया करारा जवाब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse