केरल: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ कथित संबंधों के आरोप में केरल के दो हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार(8 अक्टूबर) को कहा कि शहर पुलिस की एंटी-राउडी शाखा ने बृस्पतिवार की रात हावड़ा पुल के पास ‘‘संदिग्ध’’ अवस्था में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री ने सांसद ई अहमद को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए किए जाएंगे याद

उन्होंने कहा कि ‘‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों को लेकर केरल पुलिस की वांछित सूची में थे।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘अभी स्पष्ट नहीं है कि वे यहां क्यों आए थे। हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  कोबरे से लड़कर इस कुत्ते ने बचाई मालिक की जान

उनमें से एक एक की पहचान अबु बाकर सिद्दीक के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि उनके पास से 7एमएम के दो पिस्तौल और मलयाली भाषा में कुछ दस्तावेज मिले हैं। दोनों से विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी पर जमकर बरसे लालू, कहा 'भाजपा का मर चुका है ज़मीर'

आगे पढिए कौन है दाउद इब्राहिम?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse