शहीद के परिवार की मांग, कहा अखिलेश आएंगे तो ही होगा अंतिम संस्कार

0
शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक सुधीश कुमार के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया है। उनका कहना है कि जबतक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां नहीं आयेंगे, तब तक वे शहीद का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मोनिका मर्डर मिस्ट्री: कातिन ने कत्ल से पहले दिखाई थी पॉर्न क्लिप्स

गौरतलब है कि कल शहीद के सम्मान में कैंडिल मार्च भी आयोजित किया गया था। शहीद सुधीश के पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश प्रदेश में हर जगह जाते है, तो क्या वह यहां नहीं आ सकते।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: 3 बजे तक 48.73 प्रतिशत मतदान

परिजनों का कहना है कि क्या हमारे बेटे ने अपनी जान देश के लिए नहीं दी जो मुख्यमंत्री हमारे यहां आ भी नहीं सकते है। परिवार का कहना है कि जबतक अखिलेश नहीं आएंगे हम सुधीश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  बहुजन विकास पार्टी ने 'गधे' को बनाया सीएम पद का उम्मीदवार