गोवा: युवक पर हमला करने के मामले में नौसेना के 5 लोग गिरफ्तार

0
प्रतिकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। गोवा के पणजी के निकट वास्को इलाके में 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पिटाई के मामले में नौसेना के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि नौसेना ने इस घटना में अपने कर्मचारियों की संलिप्तता से इंकार किया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी का युवाओं के लिए खास तोहफा, फ्री सिम के साथ मिलेगा मुफ्त टॉकटाइम और भी बहुत कुछ

युवक की पिटाई मामले में नया मोड़ लाते हुए नौसेना ने कहा कि इस व्यक्ति ने नौसेना के एक कर्मचारी की बेटी के साथ अभद्रता की कोशिश की और दौड़ाए जाने के बाद भागते समय वह अपनी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में जेल ब्रेक की कोशिश, 49 कैदियों ने जेलर को बनया बंधक, एक की मौत

पुलिस ने गुरुवार(20 अक्टूबर) को बताया कि नौसेना के आईएनएस हंसा बेस पर तैनात राजेश पचार, शामलाल सिंह तक्षक, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार जयसवाल, अनुपम शर्मा को वास्को शहर में अतुल बिचोलकर नामक युवक पर हमला करने के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद...कर्नाटक ने तमिलनाडू को दिया कावेरी नदी का पानी

आगे पढ़ें, क्या है पूरा मामला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse