अखिलेश शानदार CM, लेकिन जननेता बनने में समय लगेगा: अमर सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने उन आरोपों से इनकार किया कि वह पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि अखिलेश यादव एक शानदार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्हें जननेता बनने के लिए समय चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  अंधविश्वास की इंतहा: पहले की देवी की पूजा, फिर चढ़ा दी अपनी ही बलि, देखिए तस्वीरें

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव पूरी तरह शानदार हैं। पहली बार शासन संभालने वाले व्यक्ति के तौर पर विकास पर उनका ध्यान, विकास का उनका एजेंडा बेहतरीन है।’

इसे भी पढ़िए :  ड्रामा था समाजवादी पार्टी के घर का झगड़ा, मुलायम ने लिखी थी स्क्रिप्ट- अमर सिंह

सिंह ने कहा कि ‘मैं यह नहीं कह रहा कि वह जननेता नहीं हैं, लेकिन जननेता बनने में समय लगता है। उनकी उम्र काफी कम है। मुलायम सिंह के संगठनात्मक कौशल एवं अनुभव और अखिलेश के युवा चेहरे का साथ होना बहुत जरूरी है।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: नकदी ना होने पर नहीं दिया शव गिड़गिड़ाते रहे परिजन