एनकाउंटर पर सवाल उठने से भड़के शिवराज, कहा ‘शहीदों की शहादत दिखाई नहीं देती क्या?’

0
एनकाउंटर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भोपाल : भोपाल के सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठ संदिग्ध आतंकवादियों के एनकाउंटर मामले में पैदा हुए राजनीतिक विवाद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नेताओं पर छिछली राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जो लोग इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हेंर मारे गए पुलिसकर्मियों के लिए भी दो शब्द बोलने चाहिए। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) भी इस मामले में सामने आ गया है। आयोग ने 15 दिन के भीतर एनकाउंटर संबंधी रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में लालू यादव के 22 ठिकानों पर आयकर का छापा

शिवराज ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर बरसते हुए कहा, ‘मेरे मन में तकलीफ है। लेकिन पता नहीं राजनीति कैसी हो गई है। हमारे देश के कुछ नेताओं को शहीदों की शहादत दिखाई नहीं देती है। इन आतंकियों ने रतलाम में एक जवान की हत्या की। खंडवा में सीताराम यादव की हत्या की। यहां उन्होंने रमाशंकर यादव की हत्या की। एनकाउंटर पर शक करने वाले नेताओं को दो शब्द मारे गए पुलिसकर्मियों के लिए भी बोलने चाहिए थे। इस मसले पर वोट बैंक की घटिया राजनीति की जा रही है।’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली टॉप तो झारखंड फ्लॉप

शिवराज ने आगे कहा, ‘ये दुर्दांत आतंकवादी थे। ये मारे गए। पता नहीं बाहर जाकर क्या कहर बरपाते? इनके लिए आसमान सिर पर उठाने की कोशिश हो रही है। जबकि मारे गए जवानों पर दो शब्द नहीं बोले गए। ऐसी राजनीति और नेताओं पर लानत हैं। ऐसी घटनाओं पर घटिया राजनीति से बाज आया जाना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  मायावती का तगड़ा हमला- बीजेपी और सपा की मिलीभगत से हुए दंगे

अगले पेज पर पढ़िए- एनकाउंटर पर एनएचआरसी ने मांगा जवाब

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse